उन्नाव, जून 22 -- बांगरमऊ, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के बीच लंबे समय से चल रहे मतभेद को लेकर प्रशासन ने नजर इनायत की है। डीएम के निर्देश पर आयोजित समन्वय बैठक में सभासदों ने नगर पालिका के कार्यों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बैठक में अपनी मांगे रखी। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने नगर पालिका अधिनियम के अनुरूप कार्य करने, पारदर्शिता बनाए रखने के आदेश दिए। कहां की आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया जाए।समन्वय बैठक में सभासदों ने कहां की चेयरमैन नियमित रूप से न बोर्ड बैठक तक नही करते। सभासदों ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। प्रमाण पत्र बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सभासद राहुल शुक्ला, व...