लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- संपूर्णानगर के मिर्चिया में सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग के अधिकारियों की समन्वय बैठक में संयुक्त गश्त पर निर्णय लिया गया। बैठक का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में वन्य संपदा की सुरक्षा और अवैध तस्करी पर रोक लगाना रहा। बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सबसे पहले सीमा क्षेत्र में वन्य संपदा तथा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्णय लिया कि सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग समय-समय पर संयुक्त रूप से गश्त करेंगे, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- एसएसबी की कार्यशाला में नारकोटिक्स पर दी जानकारी दोनों विभागों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग ...