गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सरकार और संगठन के बीच सोमवार को एनेक्सी में हुई समन्वय बैठक में 2027 के मद्देनजर तैयारियों के साथ ही मतांतरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं से जुड़कर समाधान कराने का आह्वान किया। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने मन की बात कहने को कहा और फिर जो सवाल आए उनका बारी-बारी विस्तार से जवाब दिया। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में बेहतर समन्वय के साथ समाज के सभी वर्गों से संपर्क और संवाद पर जोर रहा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यूपी में सांगठनिक दृष्टि से बने सभी प्रांतों में समन्वय बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को यहां एनेक्सी में गोरक्ष क्षेत्र की बैठक थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.