किशनगंज, मई 23 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की बी कंपनी दिघलबैंक परिसर में शुक्रवार को सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने की। बैठक के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में आम नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सुरक्षा बल और ग्रामीण आपसी सहयोग एवं सतर्कता के माध्यम से सीमा क्षेत्र को सुरक्षित रखने में अहम योगदान दे सकते हैं। ग्रामीणों को सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता से अवगत कराते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को देने की अपील की गई। साथ ही बाहरी एवं अपरिचित लोगों पर नजर रखने तथा अवैध...