भभुआ, जून 5 -- जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने बैठक में प्रशासनिक अफसरों को दिया निर्देश कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में हुई संभावित बाढ़, सुखाड़ की तैयारी की समीक्षा की 19 प्रशिक्षित गोताखोर और 29 लाइफ जैकेट तैयार 12 नाव और 9 राहत शिविर का किया गया प्रबंध भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़, सुखाड़, भीषण गर्मी और लू से निपटने के लिए विभागवार की गई तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा हुई। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों के अफसरों को आपसी समन्वय के साथ मुस्तैदी से कार्य करने और आम जनता को हर संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिया। विगत पांच वर्षों (2021-2025) के आंकड़ों के अनुसार कैमूर जिल...