आजमगढ़, मार्च 16 -- शाहगढ़/फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सोमवार को सठियांव और फूलपुर विकास खंड सभागार में बैठक हुई। विकास खंड सठियांव सभागार में हुई बैठक में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की सूची सीएचओ को उपलब्ध कराई गई और क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया गया। बीडीओ हरिमोहन सिंह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने में यदि किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत सामने आती है तो संबंधित लोग तुरंत उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अथवा बीडीओ से संपर्क करें। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजीत कुमार ने सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे कोटेदारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। उधर,...