सराईकेला, जून 10 -- सरायकेला। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन और लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी सरकारी योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।समीक्षा के क्रम में डीसी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सभी पात्र लाभुकों को ससमय मिले सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ : डीसी इसके साथ ही बच्चों, गर्भवती महिलाओं और ...