वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। नववर्ष पर शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगर निगम अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभागार में महापौर ने सभी अधिकारियों से कहा कि समन्वय और टीम भावना से कार्य करें। नए साल में शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान गंभीरता से कराने को कहा। महापौर ने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक कार्य जनता की अपेक्षाओं एवं काशी की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता, शहरी सेवाओं पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने नए साल में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संगम लाल, अमित कुमार, मुख्य अभियन्ता आरके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी, जलकल जीएम अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.