गाजीपुर, फरवरी 5 -- मरदह। बिरनो थाना के भड़सर गांव निवासी नन्दलाल चौरसिया के प्रार्थना पत्र पर बिरनो पुलिस ने उनकी बहु के पिता अशोक चौरसिया निवासी औरंगाबाद गाजीपुर के विरुद्ध मारपीट ,गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। नन्दलाल चौरसिया ने आरोप लगाया है कि छोटे पुत्र अभिषेक की शादी औरंगाबाद गाजीपुर निवासी अशोक चौरसिया की पुत्री अंकिता के साथ फरवरी 2025 में हुई थी। शादी के बाद से ही बहु लगातार अलग रहने के लिए परिवार में झगड़ा विवाद करती है। बार-बार अपने पिता को फोन कर बुलाती है जो घर आकर विवाद करते हैं। बहु पुनः अपने पिता को अपना सामान लेकर जा रही थी। उनके टोकने पर बहु के पिता अशोक चौरसिया ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.