संभल, अप्रैल 17 -- UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां एक महिला ने समधी से अवैध संबंधों और अपनी बेवफाई को छिपाने के लिए अपने ही सुहाग की बलि चढ़ा दी। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने समधी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने न केवल इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, बल्कि चचेरे देवरों को फंसाने की महिला की शातिर साजिश को भी नाकाम कर दिया।क्या है पूरा मामला? घटना मंगलवार रात की है, जब भिरावटी निवासी नरेश कुमार (40 वर्ष) अपने खेत पर लहसुन की फसल की रखवाली करने के लिए सो रहा था। बुधवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिला। मृतक की पत्नी शीला ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और पुरानी रंजिश का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.