सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- पिपराही। दोस्तिया दक्षिणी गांव के मो. मिस्टर ने अपने समधी पर इलाज के बहाना चार लाख रूपया रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर की है। जिसमें कहा गया है कि मेरे पुत्र मुन्ना की शादी नवंबर 2025 में थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी दिल मोहम्मद की पुत्री शमिना खातून से हुई। शादी के पन्द्रह दिनो बाद शमिना मायके चली गई। इस बीच मुन्ना पत्नी से मिलने ससुराल गया तो पता चला कि शमिना किडनी का ईलाज कराने काठमांडू गई है। शमिना के घर वालों द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाती रही। इसके लिए पंचायती भी हुई। पंचो के कहने पर चालीस हजार रूपया समधी को दे आया।बीमार लङकी से शादी कराकर ईलाज के बहाने चार लाख रूपए रंगदारी मांगी जा रही है। रूपया नही देने पर जान से मारने तथा दहेज उत्पीड़न का केस करने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में समधी दिल...