संवाददाता, जनवरी 6 -- यूपी के कासगंज से एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पुलिस ने खुलासा किया है। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में मृत मिली युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मां व उसके समधी ने की थी। जबकि मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। दरअसल, मां और समधी के बीच अवैध संबंध थे। जिसके बारे में युवती को पता चल गया था। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी महिला व उसके समधी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बीते 26 दिसंबर की सुबह नौ बजे सुन्नगढी के नगला खमानी में रामछितौनी बंबा के निकट सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त शबनूर पत्नी जाबिर निवासी पचपोखरा गंजडुंडवारा के रूप में हुई थी। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मृतका के ससुरालीजनों पर दहे...