समधी की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित छह आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर, अगस्त 6 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर के मातिनपुरवा गांव के पास मंगलवार रात हुई सफाई कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी बंदूक व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिसिया लापरवाही के बाद हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल ने एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।इमलिया सुल्तानपुर इलाके के बेलामऊ गांव निवासी सफाईकर्मी विजय विक्रम की मंगलवार देर रात मातिनपुरवा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की यह वारदात मृतक के बेटे द्वारा आरोपी की बेटी से प्रेम विवाह करने की रंजिश में अंजाम दी गई है। यह भी पढ़ें- शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुई कहासुनी, एक युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.