समधन के इश्क में समधी का मर्डर, पति-पत्नी-बेटा गिरफ्तार; बिहार के पूर्णिया में सनसनीखेज कांड
भवानीपुर, सितम्बर 17 -- Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में भवानीपुर थाना क्षेत्र के चर्चित मनिरुद्दीन उर्फ पूरन हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, मनिरुद्दीन की हत्या उनकी समधन के साथ अवैध संबंध को लेकर की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बीकोठी थाना क्षेत्र की सीमा से सटे देवरी गांव के बहियार में पेड़ से लटका दिया गया था। मामले में जांच की भ्रमित करने की भी कोशिश की गयी। लेकिन, पुलिस ने कांड की कड़ियों को जोड़ते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में समधन, समधी मो. इलियास और उसका नाबालिग पुत्र शामिल है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.