मुंगेर, मार्च 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को प्रखंड के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के समदा स्कूल के समीप नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार समदा निवासी शंभू प्रसाद सिंह का 35 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार नहर के समीप काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह नहर के गहरे पानी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों को जब धीरज के नहर में गिरने की जानकारी मिली तो तत्काल उसे नहर के पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में परिजन एवं ग्रामीण युवक की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन है। घटना की सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.