अयोध्या, जून 25 -- सोहावल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोला के पास स्थित समदा पक्षी विहार के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने पक्षी विहार में बने बांध को अपने आगोश में ले लिया। जिसके चलते बांध पर स्थित पेड़ पौधे,घास फूस जलकर खाक हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काबू पा लिया। मंगलवार की दोपहर पक्षी विहार धू-धू कर जला। आग बुझाने में सदर और रौनाही दोनों की अग्नि शमन गाड़ियां घंटो मशक्कत करती रही। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने पहुंचे फायर सर्विस रौनाही के कर्मियों का कहना था कि आग के लिए शिकारियों को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है। जिसके कारण वर्षों पहले रोपित, शीशम बांस आदि के पेड़ पौधों को तो नुकसान हुआ। साथ ही घास फूस भी जलकर राख हो गई। रेंजर रत्नेंद्र त्रिगुणायक ने बताया कि पक्षी व...