धनबाद, फरवरी 2 -- सिंदरी, प्रतिनिधि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी समन्वय काउंसिल के तत्वावधान में रविवार को आंबेडकर परिसर में संत रविदास की जयंती समता संदेश के रूप में मनाया गया। मौके पर डॉ. बीएन राय ने कहा कि समता न्याय और बंधुत्व की भावना के बगैर हृदय परिवर्तन संभव नहीं है। भोला पासवान ने कहा कि समरसता से ही समाज का कल्याण संभव है। अध्यक्ष शिवपूजन राम ने कहा कि समाज के सदस्य देवतुल्य हैं। मौके पर सुरेश प्रसाद, डॉ. नंद किशोर कुमार, बुधन राम, रंजीत कुमार, शैलेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...