देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर। भारत में सामाजिक समानता, न्याय और मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समता दिवस मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और प्रख्यात नेता जगजीवन राम की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। मौके पर स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जगजीवन राम का जीवन संघर्ष और प्रेरणा से भरा हुआ था। वे एक दलित परिवार में जन्मे थे और उस समय समाज में जातिगत भेदभाव बहुत गहरा था। बचपन से ही उन्होंने इस भेदभाव का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। शिक्षा के प्रति उनकी लगन और आत्मविश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए कई आंदोलनों में भ...