समता दिवस मनाया
पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को समता दिवस के रूप में मनाई गई। विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता आयाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। जिला पालक सह प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। रवि तिवारी, संदीप प्रसाद गुप्ता, दिलीप गिरी, श्रवण गुप्ता, विजय पटवा, सुशील श्रीवास्तव, दीपक सोनी, सत्येंद्र, ऊषा मांखरिया व किशन मांखरिया आदि कार्यक्रम में सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.