आरा, अप्रैल 5 -- आरा, निज प्रतिनिधि। पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती के अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबू जगजीवन राम समता विचार मंच, चंदवा आरा के तत्वावधान में चंदवा स्थित उनके समाधि स्थल के समीप आवास परिसर में जयंती समारोह समता दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद एवं भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक राम सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र शर्मा, ब्रजेश यादव, प्रोफेसर अरुण सिंह और अधिवक्ता प्रमोद राय ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन राम ने किया। जयंती समारोह में सुरेंद्र रविदास, सुशील कुमार राम, विजय कुमार राम, रवि कुमार, शिव कुमार रवि, रामजस राम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.