कटिहार, अप्रैल 13 -- कटिहार। निज संवाददाता दुर्गा स्थान के समीप स्थित समता ग्रामीण विकास कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक एवं आम सभा का आयोजन ललित कुमार विश्वास की अध्यक्षता में किया गया। सचिव किशोर कुमार मंडल ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन के कार्य एवं योजनाओं तथा परियोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि संस्था की ओर से गरीब बस्ती खासकर एससी -एसटी टोला में कुपोषित बच्चों के बीच दूध का वितरण किया जाता है। साथ ही बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा दी जाती है। राज्य में छह पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है। संगठन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल अधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक सरोकार के मुद्दे पर कार्य किया जा रहा है। सचिव किशोर ने कहा कि आने वाले वर्षों में संस्था ...