बेगुसराय, फरवरी 22 -- बेगूसराय। 25 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाले यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन के राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को शहर के गाछी टोला सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित की गई। नेताओं ने बताया कि समता आंदोलन के आह्वान पर आईएमए हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में यूजीसी गाइडलाइन लागू करने, बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, देश में जाति जनगणना कराने तथा न्यायपालिका और सरकारी फंडेड निजी क्षेत्र में आरक्षण नीति लागू करने आदि मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। मौके पर रजनीश कुमार, संगम कुमार, रितिक कुमार, अजय कुमार, सोनू फर्नाज, रामकृष्ण पटेल, वीरेन्द्र पटेल, डॉ. नन्द कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.