दरभंगा, मई 4 -- बेचन राम,तारडीह। प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय पोखरभिण्डा स्थित तेंदुलकर स्टेडियम में रविवार को दलित, महादलित, अतिपिछड़ा एवं पिछड़ा समाज का महासमागम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता माधव आनंद एवं मंच संचालन पवन कुमार सिंह ने किया। अमनौर विधायक मंटुन सिंह पटेल ने कहा कि मिथिला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरती तारडीह में यह महासमागम सामाजिक न्याय, अधिकार एवं राजनीतिक भागीदारी का गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर समतामूलक समाज के निर्माण की जरूरत है। छात्रों को उनके पदचिन्हों पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हम सब संकल्प लें कि अच्छे समाज का निर्माण करेंगे। समाज में कमजोर वर्ग के लोगों को शोषण होने से बचाएं।नवादा के पूर्व विधायक अशोक महतो ने यूजीसी एक्ट 2026, एससी-एसटी एवं ओबीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.