समतल रास्ता नहीं, मरीज परेशान
मधुबनी, जून 17 -- मधुबनी। सदर अस्पताल की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। फुलपरास की रहने वाली एक महिला मरीज को इमरजेंसी वार्ड से सिटी स्कैन सेंटर तक ले जाने के लिए परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के कारण रास्ता पूरी तरह पथरीला और उबड़-खाबड़ हो गया है। महिला गले की गंभीर समस्या से पीड़ित है। डॉक्टर ने गले की सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। लेकिन वहां से स्कैन सेंटर तक जाने के लिए कोई समतल रास्ता नहीं है। जगह-जगह मिट्टी के ढेर, निर्माण सामग्री और पत्थर पड़े हैं। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि भाई बहन को व्हीलचेयर पर संभालकर ले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- लिफ्ट खराब, अस्पताल में मरीजों की बढ़ी परेशानी रास्ते में गड्ढे और कंकड़ होने से व्हीलचेयर को धक्का देने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लिहाजा वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.