समझ व गतिविधि की समग्रता से ही शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति संभव: एसडीएम
बेगुसराय, अगस्त 10 -- बेगूसराय। समझ एवं गतिविधि की समग्रता से ही शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। ये बातें सदर एसडीएम अश्विनी कुमार ने कहीं। वे प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय विष्णुपुर में डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण के वर्ग आरंभ और एफएलएन प्रशिक्षण के संयुक्त शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नवाचारी बनाने के उद्देश्य से ही प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण से प्रतिबद्धता, समयबद्धता के साथ-साथ नवाचार को बढ़ावा मिलता है l मौके पर डॉ. गौतम कुमार, पूनम भारती, प्रभाकर कुमार समेत महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, डीएलएड के प्रशिक्षुगण और सेवाकालीन प्रशिक्षण के 156 शिक्षक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.