शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में खुद को ग्राम प्रधान बताकर ट्रैफिक पुलिस को धमकाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रोजा अड्डे का बताया जा रहा है। चलती बाइक पर एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए आ रहा था। दूसरा बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। यह देखकर यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया। बाइक रोके जाने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बाइक सवार खुद को ग्राम प्रधान बताते हुए पुलिसकर्मी से बहसबाजी करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। खुद को ग्राम प्रधान बताने वाले व्यक्ति ने यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए उसे धमकाने लगा। करीब आधे घंटे तक सड़क पर चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रोजा थाने की पुलिस मौके पर ...