समझौते से मुकदमा समाप्त कराने का करें प्रयास: सीजेएम
मधुबनी, अगस्त 7 -- मधुबनी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व पक्षकारों को बुलाकर समझौता के आधार पर अधिक से अधिक मामला सुलझाने का प्रयास करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को सबजज प्रथम संदीप चैतन्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसीजेएम सचिन कुमार एवं न्यायाधीशों के साथ बैठक कर उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों से उनके कोर्ट में समझौता के आधार पर निष्पादित होने योग्य लंबित मुकदमों की जानकारी ली। आगामी 12 सितम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में सुनवाई के लिए चिन्हित किए गए मुकदमों की सूची तैयार करने तथा समय से नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की पीडीजे ने की समीक्षा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.