समझौते से इंकार करने पर धारदार हथियारों से हमला
काशीपुर, जून 14 -- काशीपुर। छेड़छाड़ के मामले में समझौता करने से इंकार करने पर बौखलाए लोगों ने पीड़ित पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंडा कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कुंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उसकी भांजी के साथ उसके जेठ ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि इस मामले में लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.