औरैया, जून 27 -- सर्वोच्च न्यायालय में लंबित समझौते योग्य वादों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए जिले में प्री-सिटिंग आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पक्षकारों से विशेष लोक अदालत में शामिल होकर अपने मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराने की अपील की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने बताया कि प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास गोस्वामी के निर्देशन में ''समाधान समारोह-2026'' के अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में देशभर में संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालतें लगेंगी इसके माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित लगभग 45 हजार समझौते योग्य वादों का आपसी सहमत...