कानपुर, मार्च 27 -- कल्याणपुर, संवाददाता। गूबा गार्डेन के अपार्टमेंट में सफाई करने सेप्टिक टैंक में उतरे पिता-पुत्र की मौत के 36 घंटे बाद भी पुलिस और अन्य जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जबकि अन्य विभाग तो सामने ही नहीं आए। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। गूबा गार्डेन के एक अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात कर्नलगंज निवासी इरफान अपने ससुर जावेद और साले आबिद के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने गया था। टैंक में उतरने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से जावेद और आबिद की मौत हो गई थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अगर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरी...