समझौते पर इजरायल में निराशा, लेबनान में खुशी और ईरान में राहत
नई दिल्ली, जून 15 -- येरुशलम/बेरूत/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए हुए समझौते का पश्चिम एशिया में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां लेबनान में लोगों ने इस समझौते का स्वागत किया है। वहीं, उत्तरी इजरायल के कई समुदायों में इसे लेकर निराशा और चिंता का माहौल है। दूसरी ओर, ईरान में लोगों के बीच राहत और उम्मीद की भावना दिखाई दे रही है। उत्तरी इजरायल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का मानना है कि यह समझौता उन्हें लेबनान स्थित हिजबुल्लाह से मिलने वाले सुरक्षा खतरों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता है। इजरायली अखबार 'इजरायल हयोम' के अनुसार मोशाव मार्गालियोट समुदाय परिषद के अध्यक्ष एतान डेविडी ने कहा कि हम पर थोपा गया यह दुर्भाग्यपूर्ण युद्धविराम उत्तर के निवासियों को हिजबुल्लाह के लगातार खतरे के बीच छोड़ देता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.