समझौते के लिए बुलाया, शराब पिलाकर की हत्या
मेरठ, जून 21 -- मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में 15 दिन पुरानी रंजिश का खौфनाक अंत एक किशोर की हत्या के रूप में सामने आया। बदला लेने के लिए आरोपियों ने पहले किशोर को समझौते के लिए बुलाया और शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को कट्टे में बंद कर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है। बता दें कि तीन दिन से लापता अब्दुल का शव नाले में मिला था। शव कट्टे में बंद मिला था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ युवक नशे की हालत में अब्दुल का पीछा करते दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.