महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद भारत से नेपाल जाने वाले सामानों पर नियमों को सख्त कर दिया गया था । नए नियम में अब बिना अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अंकित सामानों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि इस नियम में दो महीने की ढील दी गई है और गाड़ियों की तेजी से नेपाल में एंट्री हो रही है, लेकिन इसके बाद भी सीमा पर लगा मालवाहकों का जाम बना हुआ है। नए नियम के अनुसार, भारत से नेपाल भेजे जाने वाले सभी उपभोक्ता वस्तुओं-खाद्य सामग्री एमएमसीजी सहित पर एमआरपी का स्पष्ट रूप से अंकित होना अनिवार्य कर दिया गया था । यदि किसी भी माल पर प्रिंट रेट (एमआरपी) दर्ज नहीं है, तो नेपाल कस्टम उसे पास नहीं करेगा। इस अचानक लागू हुए नियम का असर सीमावर्ती क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा था। यह भी पढ़ें- बिना आईडी नेपा...