बागेश्वर, फरवरी 13 -- अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्या साझा की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हुए समझौते पर फैक्ट्री प्रबंधन अमल नहीं कर रही है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि एक दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रबंध निदेशक, शासन तथा प्रशासन की बीच लिखित समझौता हुआ था कि एक महीने के भीतर फैक्ट्री को खोलने तथा हर महीने वेतन देने का समझौता हुआ था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी समझौते पर अमल नहीं हुआ है। खदान क्रशर नहीं खुलने से ग्राम पंचायतों व विभागों के विकास कार्य ठप हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। अध्यक्षता करते हुए शांतिलाल ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.