रामपुर, फरवरी 5 -- मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिराहा निवासी ममता देवी का कहना है कि उसके जेठ लीलाधर उससे रंजिश मानते हैं। जिस कारण वह अक्सर घर में ताला लगा देते हैं। ताकि वह अंदर न जा सके। इसके अलावा खेती-किसानी भी नहीं करने देते हैं। ममता देवी के अनुसार जेठ की हरकतों से तंग आकर उसने रठौंडा चौकी में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर समझौता हुआ था कि जेठ अब उसे तंग नहीं करेगा और खेती-किसानी करने से भी नहीं रोकेगा। ममता के अनुसार बुधवार की दोपहर वह घर पहुंची और ताला खोल रही थी कि तभी जेठ लीलाधर व उनकी पत्नी गीता ने उसे रोक दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने ममता देवी के साथ मारपीट की। बचाव में उसकी मां गंगा देवी आई तो उनके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो दोनों धमकाते हुए चले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.