रामगढ़, मार्च 31 -- सिरका, प्रतिनिधि। नईसराय अरगड्डा मार्ग पर सीसीएल अरगडा पूराने चेकपोस्ट के समीप बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत के विरोध में लगे सड़क जाम को जनप्रतिनिधियो, जिला प्रशासन व ग्रामीणों के बीच समझौते के बाद रात लगभग नौ बजे हटा दिया गया। दुर्घटना के करीब पांच घंटे बाद सड़क से मृतक का शव उठाया गया। इसके साथ ही देर रात सड़क जाम भी समाप्त हो गया। बताते चलें कि सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक हैसला निवासी उमेश कुमार प्रजापति की मौत की घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव को दुर्घटना स्थल पर रखकर नईसराय अरगड्डा मार्ग को जाम कर दिया था। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर देर रात में पहुंचे रामगढ़ अंचल प्रशासन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.