पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम चुड़ैला बंजरिया निवासी शीतल पत्नी रविंद्र कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 25 मार्च को गांव के रामेश्वर दयाल, विशाल राठौर, राजेश और उसकी पत्नी रुचि राठौर द्वारा घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसका गांव वालों ने समझौता करा दिया था। एक अप्रैल को रात नौ बजे उपरोक्त आरोपी दोबारा उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। घर की ​खिड़की और दरवाजे भी तोड़ दिए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...