समझौते के बहाने बुलाकर हमला, सात पर मुकदमा
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- सिधौली। क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक का पैर टूट गया। गांव तिऊलक निवासी विनोद कुमार के अनुसार उनका बेटा अरुण कुमार अपने साथियों नितिन और सतीश के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। रास्ते में पिकअप सवार लोगों से साइड को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने समझौते के बहाने उन्हें रिंग रोड पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अरुण का पैर टूट गया, जबकि उसके दोनों साथी भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर घायलों को पिकअप में डालकर पुलिया के पास फेंक गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.