सहारनपुर, मार्च 5 -- गंगोह। थाना क्षेत्र के तातारपुर कलां गांव में समझौते के बहाने बुलाकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तातारपुर कलां निवासी नेत्रपाल पुत्र मिठन सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही श्याम पुत्र भोपाल और सोनू पुत्र पाल्ला उससे रंजिश रखते हैं और उसे पहले से जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डर के कारण वह करीब एक महीने से घर से बाहर भी नहीं निकल रहा था। तहरीर के अनुसार कुछ लोग उसे यह कहकर घर से ले गए कि आज उसका और यशपाल पुत्र मौटन का समझौता कराया जाएगा। आरोप है कि जब वे सभी यशपाल के घेर में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद गौरव, जनी और आकाश उर्फ गंगा पुत्र विक्रम सिंह निवासी तातारपुर कलां ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.