जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि 17 मई 2018 से लंबित अनुमोदन संबंधी मामलों एवं सोसाइटी के कामगारों के हितों से जुड़े सभी लंबित अधिकारों और कागजात का निपटारा 15 दिसंबर तक हर हाल में कर लें। उन्होंने कहा कि इन मामलों में लगातार वार्ता और याद दिलाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय लेने की जानकारी नहीं है। यहां तक कि महीने के वेतन का भुगतान जो 2 तारीख को हो जाना चाहिए, आजतक नहीं हो पाया है। इससे कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। वे सोसाइटी कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक संबंधित विभागों के द्वारा लंबित फाइलों का निष्पादन, आदेशों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने तथा ...