समझौते का दबाव बनाने पर मारपीट का आरोप, मोबाइल तोड़ा
हरदोई, जून 24 -- हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के पीलामहुआ गांव निवासी अनवर ने गांव के पांच लोगों पर समझौते का दबाव बनाने, मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। अनवर ने बताया कि उसके बेटे आदिल और बहू समरीन के बीच चल रहे एक मामले की जांच के सिलसिले में 22 जून को पुलिस गांव पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद जिबराइल, मन्सूर, अरबाज, गुथरान तथा अन्य लोगों ने मुकदमे में सुलह-समझौता करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर उसकी पत्नी नाजिया और बच्चे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने के विवाद में घर में घुसकर पीटा इस दौरान उसकी बेटी चुलबुली घटना का वीडियो बनाने लगी तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.