बोकारो, अप्रैल 29 -- समझौता वार्ता के बाद ठेका मजदूरों की भूख हड़ताल खत्म चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के सीएचपी में वैगन ट्रीपलर विभाग में सफाई का काम करने वाले ठेका मजदूरों की भूख हड़ताल छठे दिन निदेशक भवन में समझौता वार्ता के बाद खत्म हो गई। अंतिम दिन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने भी इस आंदोलन में भाग लिया तथा डीवीसी प्रबंधन की नीतियों की कड़ी आलोचना की। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले छह दिन तक चले इस आंदोलन की वजह से प्लांट के अंदर का सफाई कार्य भी प्रभावित हुआ। नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर हुए आंदोलन का असर यहां पर देखा गया। डीवीसी अधिकारियों ने भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। इसके पूर्व हुई वार्ता में तय हुआ कि मजदूरों का कार्य दिवस 13 दिन से बढ़ाकर 26 दिन किए जाने हे...