समझौता न मानने पर निरस्त हो सकती है सूरजमल विवि की मान्यता
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- किच्छा, संवाददाता। सूरजमल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग कोर्स के विद्यार्थियों के साथ हुए समझौते का पालन नहीं करने के आरोपों की जांच कर रही समिति ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से जवाब-तलब किया है। एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने एक सप्ताह के भीतर संबंधित अभिलेख और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों से हुए समझौते का पालन नहीं किया गया तो यूनिवर्सिटी की मान्यता निरस्त करने पर भी विचार किया जा सकता है। सूरजमल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्र-छात्राएं लंबे समय से इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) की मान्यता संबंधी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इस मामले में विद्यार्थियों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच कई चरणों में वार्ता हो चुकी है। विद्यार्थियों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.