उरई, मार्च 26 -- जालौन। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद विपक्षी द्वारा समझौते का दबाव बनाने एवं समझौता न करने पर पुनः पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी मोंटी उर्फ मानवेंद्र से उसका विवाद था। कुछ दिन पूर्व उसने गाली, गलौज कर मारपीट कर दी थी। जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसी में वह समझौता करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उन्होंने पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.