समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गढ़मुक्तेश्वर निवासी अनीता का कहना है कि पांच साल पहले उनकी मां की मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कई लोगों को जेल भेजा था। आरोप है कि आरोपी रोहित उर्फ कालू निवासी निवासी सारा रोड मानवतापुरी महिला पर समझौता के लिए दबाव बना रहा हैं और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.