समझौता नहीं हुआ तो अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा (रामविलास)
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की 101 विधानसभा सीटों को विशेष रूप से चिह्नित करते हुए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थिति एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिलहाल लोजपा सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ समझौता नहीं होता तो उनकी पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड मैदान में युवाओं के संवाद कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक इसके बाद वाराणसी, गोरखपुर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.