शामली, मार्च 17 -- थानाभवन। राजकीय महाविद्यालय, थानाभवन में उन्नति फाउंडेशन, बेंगलुरु के सहयोग से अंग्रेज़ी बोलचाल एवं कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में महाविद्यालय एवं उन्नति फाउंडेशन, बेंगलुरु के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को अंग्रेज़ी बोलने की कला, व्यक्तित्व विकास तथा अन्य विभिन्न कौशलों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। समझौता ज्ञापन पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. निशांत कुमार तथा उन्नति फाउंडेशन, बेंगलुरु की ओर से प्रशिक्षण प्रबंधक नीतू कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान...