समझौता के लिए महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे दबंग
फिरोजाबाद, जून 2 -- शिकोहाबाद में महिला के पति पर जानलेवा हमले का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते दबंग आरोपी उसके परिजनों को समझौते को धमका रहे हैं। समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर जान बचाने की गुहार लगाई है। सुमन पत्नी अशोक निवासी गांव पड़सुरी थाना सिरसागंज ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि विगत वर्ष गांव के दबंग लोग उसके मकान को खरीदना चाहते थे। जब उन्होंने मकान बेचने से इंकार किया तो उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद महिला ने अपनी जमीन जायजाद बेचकर नौशहरा में एक मकान पर किराए पर रहने लगे। जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि दबंग उस पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। वह आए दिन धमकी दे रहे हैं। पीड़िता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.