समझौता के लिए बेटी की ससुराल गई महिला पर हमला
गाज़ियाबाद, जून 28 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव भदौला में समझौता करने के लिए बेटी को ससुराल लेकर पहुंची महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। गांव रोरी निवासी पूरन सिंह की बहन अंशिका की शादी गांव भदौला निवासी अनुज के साथ हुई थी। गत 20 जून को अंशिका के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसके बाद वह मायके रोरी आ गई। 24 जून की रात को मां सतवती देवी बेटी अंशिका को लेकर गांव भदौला पहुंची और बातचीत करने लगी। इस दौरान बेटी के ससुरालियों ने सतवती पर सरिये से हमला कर दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर भोजुपर थाने में तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.