समझौता के बाद शुरू होगा आवास तोड़ने का काम
बोकारो, जून 13 -- चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कालोनी में जर्जर आवासों को गिराने का काम पिछले पांच दिनों से ठप पड़ा है। भुरसाबाद के विस्थापितों व आदिवासी ग्रामीणों द्वारा डीवीसी की वादाखिलाफी के खिलाफ तथा इस कार्य में दखल दिए जाने के बाद 10 जून से काम को स्थानीय प्रशासन की पहल के बाद रोक दिया गया है। संभवत: सोमवार को इस मामले में यहां के दूसरे विस्थापित संगठनों व डीवीसी के स्थानीय प्रबंधन के साथ समझौता को लेकर बैठक होगी जिसमें समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डीवीसी के कार्यो व वर्चस्व को लेकर चंद्रपुरा में दो बार दो अलग-अलग संगठनों/गुटों में मारपीट की घटना घट चुकी है जिसके कारण आपस में तनाव की स्थिति है। प्रशासन नहीं चाहता कि इसमें खून-खराबा की स्थिति हो और विद्युतनगरी का माहौल बिगड़े। इस लिए इसमें पहल की जा रही है। वरीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.